Agra : रेलिंग तोड़कर दुकानों में घुसा बेकाबू ट्रक | Sea News
आगरा के एत्मादपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बरहन तिराहे पर एक बेकाबू ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक बैरिकेडिंग और रेलिंग को तोड़ते हुए दुकानों की तरफ जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। हादसे के चलते सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बन गई।
Click Here For The Latest News
