ROUND UP : इकदिल में नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला | Etawah Crime News | Sea News
इटावा के इकदिल क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला विवेक विहार कॉलोनी भाग-2 का है, जहां चोरों ने एक नवनिर्मित बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मकान से बिजली के तार समेत कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। मकान स्वामी के पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित उमेश ने चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। Etawah Crime News
Click Here For The Latest News
