Agra: बंदरों की समस्या पर सपा का एएसआई कार्यालय पर धरना | Sea News
ताजमहल पर लगातार बढ़ रही बंदरों की घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने एएसआई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। सपा ने मांग उठाई कि ताजमहल में बंदरों पर प्रतिबंध लगाया जाए और उन्हें वहां से हटाया जाए, क्योंकि इससे पर्यटकों के साथ घटनाएं हो रही हैं और आगरा और भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि धूमिल हो रही है। साथ ही आगरा की जनता के लिए ताजमहल को महीने में एक दिन मुफ्त करने की मांग भी रखी गई। एएसआई ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि बंदरों को हटाने के लिए कार्य किया जाएगा। Agra
Click here For The Latest News
