CM YOGI : सीएम योगी ने किया एक लाख नौकरियों का वादा | Sea News
लखनऊ में मिशन रोजगार के तहत आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को बड़ा भरोसा दिया है। सीएम ने कहा कि अगले छह महीने में एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी और नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में यूपीपीएससी और यूपीएसएसएससी के जरिए चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश के युवाओं को लगातार रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। CM YOGI
Click Here For The Latest News
