Mathura : बरसाना में राधाष्टमी पर उमड़े लाडलीजू के भक्त | Sea News
बरसाना में राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, कस्बे में राधारानी के जन्मोत्सव में देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु बरसाना पहुंचे और राधारानी के दर्शन कर जन्मोत्सव के अलौकिक आयोजन के साक्षी बने। श्रीजी मंदिर में पंचामृत अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा।
Click Here For The Latest News
