गरीबों को बेघर नहीं होने देंगे- सांसद सुमन | Agra | Sea News
आगरा के बापू नगर में सिंचाई विभाग ने 200 से अधिक परिवारों को घर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है, जिससे निवासियों में हड़कंप मच गया और वे घर उजड़ने के डर से परेशान हैं। परेशान लोगों से मिलने के लिए सांसद रामजीलाल सुमन उनके बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि वे कहीं नहीं जाएंगे और उन्हें विभाग के नोटिस का कोई जवाब नहीं देना है। सांसद ने कहा कि पहले भी नोटिस दिया गया था और उस मामले में हम जेल गए थे, अगर फिर से ऐसा किया गया तो आंदोलन करेंगे, लेकिन गरीब लोगों को बेघर नहीं होने देंगे। Agra
Click Here For The Latest News
