CM YOGI : प्रयागराज में अधिवक्ताओं का सम्मान, योगी ने दी बड़ी सौगात | Sea News
प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अधिवक्ता अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का अधिवक्ताओं की ओर से स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिवक्ता समाज की भूमिका की सराहना करते हुए उनके कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सबसे बड़ी घोषणा प्रदेश के सक्रिय अधिवक्ताओं को सालाना पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की रही।
Click Here For The Latest News
