Bareilly : 80 और 60 लाख के निवेश का खुलासा | Sea News
बरेली में कैंब्रिज इंडस्ट्रीज लिमिटेड में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले का मुख्य आरोपी कन्हैया गुलाटी है, जिसके खिलाफ बरेली समेत कई जिलों और दूसरे राज्यों में 98 मुकदमे दर्ज हैं। कन्हैया गुलाटी पर पुलिस ने कुल 75 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
Click Here For The Latest News
