Agra : पनवारी गांव को मिली विकास कार्यों की सौगात | Sea News
आगरा के फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के पनवारी गांव को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों के तहत सामुदायिक भवन की बाउंड्रीवॉल का शिलान्यास और नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया। इस दौरान गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ रामेश्वर चौधरी भी मौजूद रहे
Click Here For The Latest News
