भाजपा चेयरमैन और सपा की पूर्व चेयरमैन में मारपीट, वीडियो वायरल | BJP SP Clash Video | Sea News
हमीरपुर के कुरारा में निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचीं नगर पंचायत चेयरमैन आशारानी कबीर और पूर्व चेयरमैन व सपा सांसद प्रतिनिधि माया वाल्मीकि के बीच कहासुनी के बाद जमकर हंगामा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मामला सड़क तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने माया वाल्मीकि समेत छह लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और जनप्रतिनिधि पर हमले का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी है। BJP SP Clash Video
Click Here For The Latest News
