Gonda : मंडी की बदहाली पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा | Sea News
गोण्डा की नवीन सब्जी एवं फल मंडी में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। मंडी की समस्याओं से नाराज व्यापारियों ने मंडी प्रशासन को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Click Here For The Latest News
