Atal Bihari Vajpayee : अटल बिहारी वाजपेई के पैतृक गाँव में म्यूजियम पर ताला | Sea News
हाल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें नमन किया गया था। लेकिन उनके पैतृक गाँव बटेश्वर में अटल गाथा को समेटे म्यूजियम पर ताला जड़ा हुआ है। सरकार की ओर से करोड़ों रुपए की योजनाएँ तो चल रही हैं, लेकिन इस म्यूजियम को आम जनता के लिए नहीं खोला जा रहा। और स्थानीय लोगों व पर्यटकों का सवाल है कि जब म्यूजियम तैयार है तो उसे क्यों बंद रखा गया है। Atal Bihari Vajpayee
Click Here For The Latest News
