• Tue. Jul 28th, 2026

Hathras:सत्संग में भगदड़, कई की मौत | Stampede in Satsang | SEANews

Jul 3, 2024

उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस जनपद से एक दु:खद खबर आई है. यहां एक सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे 27 लोगों की एक भगदड़ में मौत हो गई. इसकी पुष्टि एटा के चीफ मेडिकल आॅफिसर ने की. भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच जाने के कारण यह हादसा हुआ है. एटा के सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने 27 डेड बॉडी की पुष्टि की. मारे जाने वालों में 1 पुरुष, 19 महिलायें और 3 बच्चे शामिल हैं. हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थानाक्षेत्र के फुलरई गांव में चल रहे भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *