• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Maharashtra : खुलेआम बीच सड़क पर घूमता दिखा मगरमच्छ | Ratnagiri district | Sea News x

Jul 2, 2024

महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में स्थित चिपलून शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक मगरमच्छ को शिवनदी पुल पर खुलेआम घूमते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने मगरमच्छों के संरक्षण के दौरान नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाया है. लोगों का कहना है कि चिपलून में शिव नदी बेसिन में मगरमच्छों की संख्या बढ़ती जा रही है. नागरिकों द्वारा चिपलून नगर परिषद और वन विभाग को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *