• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

T20 World Cup : कप्तान ने लिया बारबाडोस की धरती का स्वाद! | Rohit Sharma | Indian captain | Sea News

Jul 2, 2024

टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख पाए और खुशी से धरती पर गिर पड़े. विश्व कप जीतने के बाद रोहित ने अपनी खुशी का इजहार एक अनोखे अंदाज में किया. आईसीसी द्वारा रिलीज किए गए एक वीडियो में रोहित को बारबाडोस के पिच से घास का एक टुकड़ा मुंह में डालते हुए देखा जा सकता है. यह रोहित शर्मा की गहरी लगन और निश्चय का प्रतीक है जिसने उन्हें टीम को विश्व कप जिताने के लिए प्रेरित किया. टी20 विश्व कप के सभी 9 संस्करणों में खेलने वाले रोहित ने टीम को जीत दिलाने के बाद इस प्रारूप से सन्यास की घोषणा भी कर दी. भारतीय कप्तान ने पुष्टि की कि विश्व कप जीतना उनका एकमात्र सपना था और उन्होंने एक शानदार समाप्ति के बाद इस प्रारूप को अलविदा कह दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *