बिहार की राजधानी पटना में एक गोल्डमैन है, जो गोल्डमैन आॅफ बिहार के नाम से मशहूर है। इनका असली नाम प्रेम सिंह है, जो मूल रूप से भोजपुर आरा के रहने वाले हैं। लेकिन ये अपने शौक की वजह से जाने-पहचाने जाते हैं। वैसे तो शौक हर इंसान का होता है और इस शौक की वजह से ही कई लोगों में जीने का अंदाज अलग दिखता है, ऐसे में हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे इंसान की कहानी, जिसका शौक ही है सोना पहनना। सोना पहनना तो सबको पसंद होता है, लेकिन उसे पहनकर घूमने में लोग कतराते हैं। लेकिन पटना में रहने वाले इस शक्स को देखिए, अपने पूरे शरीर पर कुल 5 किलो 400 ग्राम सोना पहने हुए हैं और खास बात यह है कि न सिर्फ ये अपने शरीर पर सोने पहने है बल्कि इनकी बाइक के कुछ हिस्से भी सोने से बने हैं। इस बुलेट बाइक को बनने में लगभग 7 से 8 महीने लगे हैं और यह बुलेट बाइक बैंग्लोर में बना है जिसका कीमत लगभग 11 से 12 लाख रुपए हैं। वही गोल्डमैन आॅफ बिहार प्रेम सिंह ने कहा कि मैं आग्रह करता हूँ सभी से की मेरा ध्यान रखा जाए।
