ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में गिरी महिला | Train Accident | Woman Injured | Sea News
ट्रेन पर चढ़ने को लेकर कई बार यात्री लापरवाही कर देते हैं और चलती ट्रेन से गिरते—गिरते बचते हैं। ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं। हालांकि भारतीय रेलवे द्वारा लगातार इस बात की अनाउंसमेंट की जाती है कि यात्री सावधान रहें मगर फिर भी कई लोग इसे नजरअंदाज कर अपनी जान को जोखिम डाल देते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो तमिलनाडु के इरोड जंक्शन से सामने आया है जिसमें एक महिला को चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में नीचे गिरते हुए देखा गया मगर तभी आरपीएफ के जांबाज सिपाही ने महिला को गिरते देखा और दौड़कर उसकी जान बचा ली। इस घटना का वीडियो सोशन मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। Woman Injured
Click Here For The Latest News
