मास्को में गूँजी भारत की संस्कृति सांसद राजकुमार चाहर ने नमस्ते से जीता सबका दिल। Rajkumar Chahar | Sea News
नमस्ते से अपना अभिभाषण शुरू कर फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने सभी का दिल जीता लिया। रुस के मास्को में आयोजित एशियाई संसदीय सभा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सांसद राजकुमार चाहर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की समृद्धि, सांस्कृतिक विरासत और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों को प्रस्तुत किया। लगभग पांच मिनट के इस भाषण में सांसद चाहर ने विश्व के समक्ष भारत की संस्कृति, परम्परा और आध्यात्मिक मूल्यों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। Rajkumar Chahar
Click Here For The Latest News
