किसान ने रोते हुए बयां की पीड़ा | Farmer Crisis | Maharashtra News | Latur Rain | Sea News
देश का अन्नदाता कहा जाना वाला किसान मौसम की मार झेल रहा है दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की आधिकारिक तौर पर विदाई हो गई है, लेकिन कई जगहों पर बारिश अब भी कहर बरपा रही है. महाराष्ट्र के लातूर जिले में मूसलाधार बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. किसानों ने हाल ही में सोयाबीन की फसल का ढेर लगा रखा था. हालांकि अचानक से आई तेज बारिश के कारण सोयाबीन के ढेर पानी में बह गए हैं. एक किसान अपनी फसल को देखकर इस कदर निराश हो गया कि उसने रोते हुए कहा कि सब बर्बाद हो गया, अब जीऊं कैसे. सरकार ने केवल मौखिक घोषणाएं की, जमीन पर कोई सहायता नहीं मिली. Maharashtra News
Click Here For The Latest News
