यूरीन बैग पकड़कर शराब के ठेके पर पहुंचा मरीज | Patient arrives at liquor store holding urine bag | Sea News
नशे के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते है. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसको देखने के बाद लोग भी हैरान हो गए है. मामला शाहजहांपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज का है. जानकारी के मुताबिक, विपिन नाम के युवक को कुछ दिन पहले सड़क हादसे में चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था,, अचानक मरीज हाथ में यूरीन बैग पकड़कर और सिर पर पट्टी के साथ शराब की दूकान पर पहुंचा. जैसे ही शख्स वहां पहुंचा सभी उसको हैरानी से देखने लगे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है Patient arrives at liquor store
Click Here For The Latest News
