• Fri. Apr 17th, 2026

गोरखपुर में चलती एम्बुलेंस बनी आग का गोला | Gorakhpur | Sea News

Oct 15, 2025

गोरखपुर में चलती एम्बुलेंस बनी आग का गोला | Gorakhpur | Sea News

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब सोनबरसा मार्केट फ्लाईओवर पर एक चलती एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में एम्बुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि समय रहते ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए मरीजों और अन्य लोगों की जान बचा ली।घटना के समय एम्बुलेंस मरीजों को लेकर हास्पीटल जा रही थी। तभी फ्लाईओवर पर अचानक धुंआ उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की तीव्रता इतनी थी कि कुछ देर बाद एम्बुलेंस में धमाका भी हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Gorakhpur

Click Here For The Latest News 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *