मायावती की फोटो से छेड़छाड़ पर कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा | Mayawati | BSP News | Sea News
हाथरस के सिकंदराराव कोतवाली क्षेत्र में बसपा सुप्रीमो मायावती की फोटो से छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। आरोपी नदीम अख्तर ने कथित तौर पर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की, जिसमे मायावती की तस्वीर को एडिट कर उन्हें दूसरी विचारधारा की पोशाक में दिखाया गया और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई,जिससे बसपा कार्यकतार्ओं में भारी आक्रोश फैल गया। दर्जनों बसपा कार्यकर्ता और नेता कोतवाली पहुंचे और कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की फेसबुक आईडी की जांच की जा रही है और जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Mayawati
Click Here For The Latest News
