शॉर्ट सर्किट से ताजमहल में लगी आग | Taj Mahal Fire | Short Circuit | Sea News
विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल में उस समय हलचल मच गई जब इसके दक्षिणी गेट के पास शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुएं का गुबार फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारियों ने टोरेंट पावर को तत्काल सूचित किया।बिजली आपूर्ति को तुरंत बंद कर दिया गया और संबंधित तकनीकी टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में स्मारक को कोई नुकसान नहीं हुआ, और कोई हताहत भी नहीं हुआ।पर्यटकों के लिए दक्षिणी गेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जबकि अन्य द्वारों से प्रवेश जारी है। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है। Taj Mahal Fire
Click Here For The Latest News
