240 फीट के रावण के दहन पर लगा प्रतिबंध | Festival News | Ravan Dahan | Dussehra 2025 | Sea News
अयोध्या में पुलिस ने सुरक्षा कारणों से 240 फुट ऊंचे रावण और 190 फुट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के सबसे ऊंचे पुतलों के दहन का कार्यक्रम अयोध्या की फिल्म कलाकार रामलीला समिति द्वारा आयोजित किया गया था। एक महीने से पुतलों का निर्माण कार्य जारी था। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेश चतुवेर्दी ने बताया कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यह रोक लगाई गई है और आयोजक रामलीला समिति ने अब तक इसकी अनुमति नहीं ली थी। दहन से तीन दिन पहले प्रतिबंध लगा दिया गया Ravan Dahan
Click Here For The Latest News
