सुप्रीम कोर्ट ने दिया एक्ट्रेस जैकलीन को बड़ा झटका | Supreme Court | Money Laundering Case | Sea News
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है. यह मामला 200 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़े सुकेश चंद्रशेखर केस से संबंधित है, जिसमें जैकलीन का नाम भी सामने आया है. जैकलीन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी. हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए जैकलीन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था.सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान साफ कहा कि अभी उनकी याचिका सुनवाई योग्य नहीं है. Supreme Court
Click Here For The Latest News
