दिल्ली से पूर्णिया जा रही ट्रेन के कोच में लगी आग | Train Fire | Delhi To Purnia | Sea News
दिल्ली से बिहार के पूर्णिया जा रही एक स्पेशल ट्रेन के पार्सल कोच में अचानक आग लग गई. यह घटना गाजियाबाद के पास हुई, जहां समय रहते ट्रेन को रोककर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. Train Fire
Click Here For The Latest News
