राहुल गांधी के दौरे पर सियासी घमासान | Rahul Gandhi | Political | Sea News
यूपी के रायबरेली में सियासी माहौल गरमाया हुआ है जहां कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दौरे के पहले दिन उनके काफिले को रोकने की कोशिश की गई,जिसके बाद कांग्रेस कार्यकतार्ओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।उनका का आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के इशारे पर हुआ। जिसके बाद कांग्रेसजनों ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं के साथ इस तरह का व्यवहार जारी रहा तो सड़कों पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।उधर,इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। Rahul Gandhi
Click Here For The Latest News
