तेजस्वी, राहुल और अखिलेश को दिया भगवान का दर्जा! | Raebareli | Sea News
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय रायबरेली दौरे से पहले शहर में लगाए गए बैनर चर्चा का विषय बन गए हैं। इन बैनरों में तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भगवान का दर्जा देते हुए कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश बताया गया है।बैनर में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ब्रह्मा,राहुल गांधी को विष्णु और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को महेश (शिव) के रूप में दिखाया गया है।ये होल्डिंग्स समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी द्वारा लगवाई गई हैं। राहुल गांधी के दौरे से पहले लगाए गए इन पोस्टरों ने शहर की राजनीति को गरमा दिया है Raebareli
Click Here For The Latest News
