शिप्रा नदी में बहे 3 पुलिसकर्मी | 3 Policemen Drowned in Shipra River
मध्य प्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बीती रात पुलिस की एक गाड़ी इस नदी में गिर गई, जिसमें थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सवार थे। थाना प्रभारी का शव मिला है, वहीं अन्य दो पुलिसकर्मियों की तलाश की जा रही है। शिप्रा नदी के बड़े पुल से गुजरते हुए कार अचानक नदी में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। पिछले 11 घंटे से रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक 2 पुलिसकर्मियों का पता नहीं चल सका है।हादसे का शिकार हुई कार में थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और महिला पुलिसकर्मी आरती पाल सवार थे। गुराड़िया सांग से एक महिला लापता हो गई थी। तीनों पुलिसकर्मी उसी महिला की तलाश में निकले थे। वो चिंतामण क्षेत्र की तरफ जा रहे थे। इस दौरान शिप्रा नदी का बड़ा पुल पार करते समय उनकी कार नीचे गिर गई।
Shipra River
Click Here For The Latest News
