खाई में एम्बुलेंस गिरने से तीन की मौत और दो घायल | Himachal News | Sea News
हिमाचल पंजाब सीमा के पंजाब क्षेत्र में पड़ते मंगूवाल में शनिवार तड़के सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर डीएमसी लुधियाना जा रही एम्बुलेंस गगरेट से आगे पंजाब क्षेत्र के मंगूवाल में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा शनिवार तड़के करीब सुबह 4 बजे हुआ। बरसात के कारण सड़क का हिस्सा टूटा हुआ था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। गहरी खाई में गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। Himachal News
Click Here For The Latest News
