लंदन में दिखा गणेश विसर्जन का अद्भुत नजारा | London Ganesh Utsav | Ganpati Bappa Morya | Sea News
गणेश चतुर्थी का पर्व इस बार लंदन में भी बेहद धूमधाम से मनाया गया। प्रवासी भारतीय समुदाय ने गणेश प्रतिमा विसर्जन का भव्य जुलूस निकाला, जिसमें हजारों श्रद्धालु और दर्शक शामिल हुए।गणेश प्रतिमा विसर्जन के सातवें दिन, घरों में स्थापित गणपति और गौरी की मूर्तियां विसर्जन के लिए निकाली गईं। पारंपरिक ढोल-ताशा की थाप पर नाचते-गाते भक्तों के साथ माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।लंदन की सड़कों पर “गणपति बप्पा मोरया” और “मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारे गूंजने लगे। छोटी, मध्यम और बड़ी मूर्तियां विसर्जन स्थलों की ओर बढ़ती रहीं, जिससे शहर की सड़कों का नजारा मिनी मुंबई में बदल गया।पैदल यात्री और पर्यटक रुककर इस रंग-बिरंगे जुलूस को देखते । London Ganesh Utsav
Click Here For The Latest News
