• Fri. Apr 17th, 2026

गणपति उत्सव को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट Ganpati Bappa Morya | Ganesh Chaturthi 2025 | Sea News

Aug 26, 2025

गणपति उत्सव को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट Ganpati Bappa Morya | Ganesh Chaturthi 2025 | Sea News

इस साल भी मुंबई में गणपति उत्सव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ और शहरभर में होने वाले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस इस बार पहले से कहीं अधिक सतर्क और हाई अलर्ट नजर आ रही है. मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि इस बार 18,000 से अधिक पुलिसकर्मी पूरे शहर में तैनात किए जाएंगे. इसके साथ ही 11,000 से अधिक सार्वजनिक गणेश मंडलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. Ganesh Chaturthi 2025

Click Here For The latest News 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *