सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स के लिए खींची रेड लाइन | Supreme Court | Dog Lovers | Sea News
Supreme Court ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को लेकर अपने पिछले आदेश में संशोधन करते हुए एक नया अंतरिम फैसला सुनाया है. फैसले को अब पूरे देश में लागू किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने अपने पिछले आदेश में बदलाव करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन के बाद कुत्तों को उनके मूल इलाकों में ही छोड़ा जाएगा, लेकिन रेबीज पीड़ित या आक्रामक कुत्तों को छोड़ने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही, सड़कों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है. इसके बजाय, नगर निगम को कुत्तों के लिए विशेष फीडिंग स्थल बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि व्यवस्थित तरीके से उनकी देखभाल हो सके.
Click Here For The Latest News
