महाराष्ट्र पर मंडरा रहा मौसम का कहर | Maharashtra rain | Mumbai Rainfall Today | Sea news
महाराष्ट्र में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन कई जगहों पर अभी भी बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने 22 अगस्त को, खासकर कोंकण क्षेत्र और घाटमाथा इलाकों में अलर्ट जारी किया है. मुंबई , ठाणे, पालघर और रायगढ़ जैसे जिलों में अगले कुछ घंटों तक बारिश हो सकती है. राजधानी मुंबई और उसके उपनगरों में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. तापमान की बात करें तो मुंबई का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है. Mumbai Rainfall Today
Click Here For The Latest News
