राहुल गांधी की गाड़ी के नीचे आया पुलिसकर्मी | Rahul Gandhi | Tejashwi Yadav | Sea News
बिहार के नवादा जिले में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब Rahul Gandhi और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की गाड़ी से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।गाड़ी भारी भीड़ के बीच से निकल रही थी। इस दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था। तभी गलती से उसका पैर गाड़ी के पहिए के नीचे आ गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।हालांकि, वहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए घायल जवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Click Here For The Latest News
