मुस्लिम कारीगरों के हुनर से सजेंगे राधा-कृष्ण | Janmashtami 2025 | Mathura | Sea News
कान्हा की नगरी मथुरा और वृंदावन इन दिनों जन्माष्टमी के रंग में सराबोर है। मंदिरों में साज-सज्जा और भक्ति की गूंज के बीच इस बार इस पर्व की रौनक में एक खास रंग भर रहे हैं मुस्लिम कारीगर, जो पीढ़ियों से राधा-कृष्ण की मनमोहक पोशाकें तैयार कर रहे हैं। सुनहरी जरी, रंग-बिरंगे कपड़े और बारीक कढ़ाई से सजी ये पोशाकें न सिर्फ उनके हुनर की पहचान हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की एक अनमोल मिसाल भी हैं। धर्म की दीवारों से परे जाकर काम करने वाले ये कारीगर बताते हैं कि उनके लिए यह पेशा सिर्फ रोजगार नहीं Janmashtami 2025
Click Here For The Latest News
