मदद न मिलने पर पत्नी के शव को बाइक से बांधकर ले जाना पड़ा | Road Accident | Seoni News | Sea News
सिवनी में नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति को सड़क किनारे खड़े होकर मदद मांगनी पड़ी, लेकिन कोई वाहन नहीं रुका। मजबूर होकर उसने पत्नी का शव बाइक की पिछली सीट पर बांधा और 50 किलोमीटर सफर किया। नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा और उससे भी ज्यादा इंसानियत को शर्मसार करने वाला मंजर देखने को मिला। सड़क किनारे मदद के लिए तड़पते एक व्यक्ति को किसी ने नहीं रोका, मजबूरन उसने अपनी पत्नी का शव बाइक की पिछली सीट पर बांधकर 50 किलोमीटर तक सफर किया। Road Accident
Click Here For The Latest News
