खतरे के निशान तक पहुंची यमुना | Yamuna Flood | Flood Alert | Sea News
आगरा में Yamuna Flood खतरे का निशान छूने के लिए आतुर है। बल्केश्वर, फाउंड्री नगर के निचले इलाकों में यमुना का पानी घुस रहा है। पोइया घाट पर खेत जलमग्न हो गए हैं। वाटर वर्क्स पर सोमवार शाम 7 बजे यमुना जलस्तर 494.4 फीट था। 24 घंटे से जलस्तर में कमी नहीं आई। खतरे का निशान 495 से 499 फीट तक है। बाढ़ की आशंका से प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया है। सबसे पहले बाढ़ की जद में आने वाले 40 गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Click Here For The Latest News
