• Fri. Oct 2nd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

वकीलों के गुस्से ने एसडीएम से लगवाई उठक बैठक | SDM Video | Sea News

Jul 31, 2025

वकीलों के गुस्से ने एसडीएम से लगवाई उठक बैठक | SDM Video | Sea News

शाहजहांपुर से एसडीएम के उठक बैठक लगाते वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी हैरान रह गए,, दरअसल एसडीएम ने जब खुले में पेशाब कर रहे एक मुंशी से उठक-बैठक लगवाए तो इस पर वकील भड़क गए और उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद वकीलों ने तहसील परिसर में गंदगी का मुद्दा उठाया। बोले-यहां बेहिसाब गंदगी है। इस हालत में वकील कहां जाएं। वकीलों का आक्रोश और मांगें देखकर एसडीएम रिंकू सिंह ने खुद ही कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने लगे। प्रदर्शनकारी वकीलों के साथ आम लोगों ने इस घटना का वीडियो शूट कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद शासन ने एसडीएम का ट्रांसफर राजस्व परिषद में कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *