• Sat. Feb 21st, 2026

भारत और अमेरिका का संयुक्त सैटेलाइट- निसार | NISAR | Space Technology | Sea News

Jul 30, 2025

 

भारत और अमेरिका का संयुक्त सैटेलाइट- निसार | NISAR | Space Technology | Sea News

भारत के लिए आज एक बड़ा ही ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है बता दें की आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बुधवार की शाम लगभग 2 बजे एक सैटेलाइट की लॉन्चिंग करने जा रहा है।यह सैटेलाइट कई मायनों में खास है। इस सैटेलाइट को बनाने में करीब डेढ़ दशक का लंबा समय लगा है और साथ ही यह पहली बार है, जब भारतीय एजेंसी इसरो और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने साथ मिलकर संयुक्त रूप से इस सैटेलाइट का निर्माण किया है। इस सैटेलाइट का नाम है नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार सैटेलाइट(निसार) है, इस सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और अमेरिका की साझेदारी की शुरूआत होगी। इस सैटेलाइट में स्वीप सार तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो पृथ्वी की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें लेने में मदद करेगी। इससे समुद्री, जमीनी बर्फ की स्थिति जांचने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *