• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

गर्दन में गोली लगने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत | Hardoi News | Sea News

Jul 30, 2025

 

गर्दन में गोली लगने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत | Hardoi News | Sea News उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन विशाल जायसवाल के करीबी ताजुद्दीन उर्फ शानू को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. गोली सीधे गर्दन में लगी, लेकिन शानू ने हिम्मत नहीं हारी और खुद बाइक चलाकर पास के पेट्रोल पंप तक पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने अपने साथियों को कॉल कर मदद मांगी. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.घायल शानू को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया. फिलहाल हालत स्थिर है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *