इंसानियत छोड़ पेट्रोल लूटते दिखाई दिए लोग | Petrol Tanker | Sea News
देश में आये दिन कई हादसे होते है अक्सर आपने देखा होगा कि एक्सीडेंट होने के बाद लोग ड्राइवर को भी बचाते है, लेकिन मध्य प्रदेश के सिंगरौली से सामने आये वीडियो ने एक बार फिर कलयुगी इंसानियत का संकेत दिया है, जहां एक्सीडेंट के बाद लोग ड्राइवर को बचाने की बजाए गाड़ी में से गिरा हुआ डीजल लुटते हुए दिखाई देते है. जहांपर एक डीजल टैंकर का एक्सीडेंट हो गया और वह पलट गया. ये खबर जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को लगी, लोग बाल्टी, ड्रम और बर्तन लेकर मौके पर पहुंचे और डीजल ले जाने लगे. जिसके हाथ जैसा मौका आया, उसने इस मौके का खूब फायदा उठाया.ये घटना सिंगरौली जिले के जयन्त चौकी क्षेत्र के मुड़वानी डैम के पास हुई.गनीमत रही है इस हादसे में टैंकर चालक सुरक्षित रहा.
