सैयारा’ की तूफानी पारी,200 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री | Saiyaara Movie | Sea News
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म सैयारा बॉक्स आॅफिस पर हर दिन नया कीर्तिमान बना रही है. फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन 18 करोड़ की शानदार कमाई की है. यह आंकड़ा दशार्ता है कि फिल्म का क्रेज अ•ाी •ाी बरकरार है. फिल्म की अब तक की कुल कमाई 217 करोड़ पहुंच चुकी है, और शनिवार को इसमें बड़ा उछाल देखा गया है. ट्रेंड पंडितों की मानें तो फिल्म इस वीकेंड में 75 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर युवा वर्ग इसे काफी पसंद कर रहा है. यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हो चुकी है
