• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

तेंदुए और मजदूर की जंग Leopard Attack | Viral Leopard Video | Sea News

Jun 25, 2025

तेंदुए और मजदूर की जंग Leopard Attack | Viral Leopard Video | Sea News

वन रेंज धौरहरा क्षेत्र के बबुरी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूर अपने काम में जुटा था कि झाड़ियों से निकलकर एक खूंखार तेंदुआ सीधे उस पर झपट पड़ा। मजदूर ने बिना हिम्मत हारे खुद को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ंत ले ली। मजदूर की चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य श्रमिक और ग्रामीणों ने शोर मचाया। करीब 15 से 20 मिनट तक चली इस संघर्ष के बाद, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के लाइव शॉट्स कैमरे में रिकॉर्ड हो चुके हैं, जिसमें मजदूर और तेंदुए की जानलेवा जद्दोजहद साफ देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *