जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को ब्लॉक अकोला के ग्राम धनौली में उप श्रम आयुक्त कार्यालय की तरफ से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ के सहयोग से एक शिविर लगाया गया, शिविर में विभागीय कर्मचारियों ने श्रमिकों के पंजीकरण, नवीनीकरण, ई-श्रम, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, नेशनल पेंशन स्किम टेर्ड्स एवं जीरो पॉवर्टी योजना के अंतर्गत पंजीकरण किया |
