कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के एक और मामले में एक इंजीनियर की मौत की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। फरुर्खाबाद निवासी इंजीनियर मयंक कटियार की मौत डॉक्टर अनुष्का तिवारी के क्लिनिक में कराए गए हेयर ट्रांसप्लांट के 24 घंटे के भीतर हो गई थी। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इलाज के गंभीर आरोप लगाए हैं।
