गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के लीलापुर पुलिया के पास बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार जारी है |
