इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही से परेशान बेटी अंजली ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। बेटी का आरोप है कि पुलिस विपक्षी से मिलकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रही है और उसे धमकाया जा रहा है। पीड़ित अंजली ने प्रशासन को लिखित पत्र देकर चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगी।
