कौशांबी, जिले के कड़ा धाम इलाके के तिलक नगर गांव में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चाउमीन फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में काम कर रहे तीन किशोर बुरी तरह झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
