फिरोजाबाद से बुलंदशहर पेशी पर एक आरोपी को ले जाते समय पुलिस वाहन अलीगढ़ थाना लोधा क्षेत्र के बाईपास हाईवे के चिकावटी मोड पर खड़ी एक कैंटर मे भिड़ गई. जिससे चार पुलिस कर्मियों सहित एक आरोपी की मौत हो गई.दो पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहें हैं सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स व क्रेन के साथ पहुंचे मौके पर, पुलिस ने घायल दो सिपाहियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया,, शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है |
